सिद्धार्थ, अप्रैल 13 -- डुमरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के बहेरिया गांव में रविवार दोपहर करीब 12 बजे लगी आग की घटना में आधा दर्जन लोगों की झोपड़ी जल कर राख हो गई। इससे उसमें रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। वहीं एक गाय भी झुलस गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।रविवार दोपहर में गांव के पश्चिम सिवान में गेहूं के डंठल में लगी आग धीरे-धीरे आबादी के समीप पहुंच गई। जहां सबसे पहले रामदास गौतम के घर के बाहर छप्पर को अपने आगोश में ले लिया। इसके बाद चिनमुन गौतम व शेषराम के अलावा विद्या प्रकाश पाण्डेय, ओम प्रकाश पाण्डेय व वशिष्ठ पाण्डेय के घर के पास रखा भूसा, घारी व छप्पर की झोपड़ी जलने लगी। साथ ही कुछ लोगों की बांस की कोठी भी जल गई। लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी, लेकिन करीब डेढ़ घंटे तक दमकल नहीं पहुंच पा...