बरेली, मई 22 -- नवाबगंज। ईधजागीर गांव में एक झोपड़ी में आग लग गई। जिसने कुछ ही देर में पड़ोस की सात और झोपड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया। झोपड़ियों में रखे सामान से साथ ही दो बाइकें, एक साइकिल भी जल गई। वहीं आग की चपेट में आने से दो बकरी के बच्चे भी झुलस गए। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। ईध जागीर गांव में बड़ी संख्या में महावट जाति के लोग झोपड़ी बनाकर रहते हैं। सभी की झोपड़िया आसपास हैं। गुरुवार दोपहर उनकी झोपड़ियों में लकड़ी से चूल्हे पर खाना बनाया जा रहा था कि अचानक एक झोपड़ी में आग लग गई। जिससे आस पास की झोपड़ियों में भी आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने मुन्ना लाल, लालू, महेंद्र, मैकू लाल और कांता प्रसाद समेत आठ लोगों की झोपड़ियों को चपेट में ले लिया। आग से झोपड़ियों में रखा सामान, दो बाइक, एक साइकिल जल गई। वहीं दो बकरी के...