भागलपुर, फरवरी 25 -- कहलगांव स्थित सिंचाई विभाग परिसर में घर बनाकर रह रहे कागजी टोला के आठ भूविस्थापित परिवारों का घर एवं सारा सामान आग लगने से जलकर राख हो गया। बताया जाता है कि मंगलवार की शाम आग खाना बनाने के दौरान लगी और देखते ही देखते कई घरों को अपनी चपेट में ले लिया। घटना में सबसे अधिक क्षति राजा सहनी के परिवार को हुई। उनकी पुत्री लक्ष्मी कुमारी की शादी दो दिन बाद होने वाली थी। घर में शादी की तैयारियां पूरी हो चुकी थीं और रिश्तेदार भी पहुंच चुके थे। इसी दौरान खाना बनाने के समय आग लग गई, जिससे शादी का पूरा सामान, गहना, कपड़ा, नगद रुपये, टीवी, पंखा तथा मछली पकड़ने की जाल सहित घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। खुशी का माहौल पल भर में गम में बदल गया। राजा सहनी पुत्री की शादी को लेकर गहरी चिंता में हैं। आग की इस घटना में अमरजीत सहनी, सूरज ...