मुजफ्फरपुर, अप्रैल 10 -- कांटी, हिन्दुस्तान संवाददाता। पानापुर करियात थाना क्षेत्र के हिछड़ा में शुक्रवार दोपहर आग लगने से आठ घर जलकर राख हो गए, जबकि आधा दर्जन घरों को आंशिक रूप से नुकसान पहुंचा है। बच्चों को घरों से निकालने के दौरान आफरीन खातून झुलसकर घायल हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अगलगी में 20 लाख रुपए से अधिक की संपत्ति की क्षति हुई है। मुखिया प्रतिनिधि सुनील कुमार व सरपंच प्रतिनिधि राजकुमार राम ने बताया कि अग्निपीड़ित घर के लोग गेहूं काटने गए थे। मौके पर पहुंची अग्निशमन की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। इधर, विधायक अजीत कुमार, जदयू के प्रखंड अध्यक्ष विनोद गुप्ता, अवधेश कुशवाहा, अवधेश राय, कृष्णमोहन ठाकुर, प्रिंस शाही, रंजीत चौधरी, निर्मल कुमार चौधरी ने अग्निपीड़ितों का हालचाल लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान क...