गोंडा, अप्रैल 14 -- रुपईडीह/कटरा बाजार, हिटी। इटियाथोक थाना क्षेत्र के दुल्हापुर पहाड़ी में मंगलवार देर शाम बिजली शार्ट सर्किट से पांच घरों में आग लग गई। जिससे सभी घरो में रखा लाखों रुपए नगद,गृहस्थी का सारा सामान व खाद्य सामग्री जलकर राख हो गई। उधर, कटरा बाजार थानाक्षेत्र के मथुरा गांव के बोटनपुरवा मजरे में अज्ञात कारणों से आग लगने से फूस के तीन घर और गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। लोगों ने इसकी सूचना राजस्व प्रशासन ो दी है। इटियाथोक थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत दुल्हापुर पहाड़ी में बिजली शार्ट सर्किट से मुरली वर्मा, मुंशी लाल, राजेश मौर्य, आज्ञाराम, चेतराम सहित पांच घरों में अचानक आग लग गई। तेज हवा चलने के कारण अग्नि विकराल रूप ले लिया और घर में रखा लाखों रुपये की नकदी, गृहस्थी का सारा सामान , खाद्य सामग्री, कपड़ा ,बर्तन सहित सारा सामान जल...