बक्सर, फरवरी 26 -- पेज तीन के लिए ---- बक्सर, हिन्दुस्तान संवाददाता। धनसोईं थाना के मटकीपुर गांव में आग लगे पुआल के ढेर में दबने से छह साल के मासूम की मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। मिली जानकारी के अनुसार मटकीपुर निवासी राजकुमार साह के घर के लोग गुरुवार को काम-काज के लिए घर से बाहर थे। बच्चे घर पर थे। इसी बीच पुआल के ढेर में आग लग गई। धधकता पुआल का ढेर राजकुमार के छह वर्षीय पुत्र आदित्य पर गिर गया। इसी में जलकर उसकी मौत हो गई। घटना के बाद उसके घर में कोहराम मच गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.