दरभंगा, अप्रैल 13 -- शैलेन्द्र कुमार सिंहवाड़ा। सनहपुर-लखनपुर सड़क पर रविवार की दोपहर मुजफ्फरपुर की ओर से आग की लपटें उठाती आ रही पिकअप वैन को देख गांव में हड़कंप मच गया। लोग हल्ला करते हुए पिकअप चालक को गाड़ी रोकने की बात कह रहे थे, जबकि आग लगने की घटना से बेखबर चालक गाड़ी तेजी से सनहपुर की ओर ला रहा था।आग की लपटों के साथ पिकअप साहू टोल तक पहुंच गयी। अब ग्रामीणों को गांव में आग लगे की आशंका सताने लगी। आग लगी पिकअप को रुकवाने के लिए ग्रामीण गाड़ी के चारों ओर से दौड़ने लगे। तब जाकर चालक ने पिकअप को रोका। तब तक पिकअप के ऊपर लादे गए गेहूं के अधिकतर बोझे जल चुके थे। लोगों ने मशक्कत कर आग पर काबू पाया।बताया गया है कि सीमावर्ती क्षेत्र में मुजफ्फरपुर की ओर स्थित अपने खेत से गेहूं कटवाकर महेश भगत गेहूं के बोझे पिकअप से खलिहान में ला रहे थे। चालक पिकअप ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.