बांका, अप्रैल 11 -- बेलहर(बांका), निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के कुमरी गांव में आपसी विवाद में 4 लोगों ने मिलकर वशिष्ठ कुमार के पिता लटूरी तुरी और पुत्री निशा कुमारी के साथ गाली गलौज किया, विरोध करने पर पिता लटूरी तुरी का गला दबाने लगे और दोनों के साथ मारपीट भी किया, आरोपियों ने 60 हजार रुपए नगद और सोने चांदी के जेवरात बक्सा से निकल कर ले गए और घर में आग लगा दिया। जिससे घर और घर में रखे सारे धान, चावल और गेहूं जलकर राख हो गए। घटना बीते 29 मार्च की है। इस संबंध में वशिष्ठ कुमार ने थाना में प्राथमिकी दर्ज कराकर गांव के ही शिव जी सिंह, निरंजन सिंह, रंजित सिंह और कृष्ण कुमार सिंह पर घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया है। प्राथमिकी में वशिष्ठ कुमार ने कहा है की 29 अप्रैल को उनकी पुत्री निशा कुमारी की शादी होने वाली है। इसी सिलसिले में 29 मार्च क...