देवघर, अप्रैल 1 -- सारठ। पथरड्डा ओपी के अरांय गांव निवासी सीटन राउत ने गांव के कुछ लोगों द्वारा घर में आग लगाकर जलाने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है। दर्ज प्राथमिकी में जिक्र है कि दो दिन पूर्व पीड़ित बुटन राउत अपने परिवार के साथ रांगा सिरसा यज्ञ देखने गया था। उसी दौरान पुराने विवाद को लेकर गांव के ही मैनेजर राउत, प्रकाश राउत, सुंदर राउत द्वारा घर में आग लगाने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने कहा कि गांव के कुछ लोगों द्वारा उनलोगों को आग लगाते देखने के बाद सूचना मिली, उसके बाद वापस घर पहुंचे। इधर हो-हल्ला सुनकर ग्रामीणों द्वारा घर में लगी आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा था। हालांकि तबतक घर में रखा धान, चावल, कपड़ा, राशन, पुआल आदि जलकर खाक हो चुका था। पीड़ित ने कहा कि आरोपियों द्वारा पूर्व में भी उनके परिवार से विवाद व केस चल रहा है। उसी...