कौशाम्बी, अप्रैल 22 -- कोखराज थाना क्षेत्र के इचौली गांव निवासी विजय केसरवानी ने बुधवार को एसपी सत्यनारायण प्रजापत को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। बताया कि एक मार्च 2026 को पुरानी रंजिश के चलते पड़ोसी विकास तिवारी ने अपने भाई ललई, मां रंजना व बहन सोनी के साथ मिलकर उसके मकान में आग लगा दी थी। उस दौरान परिवार के सदस्य बाल-बाल बचे थे। मामले में पुलिस ने मुकदमा भी दर्ज किया था। आरोप है कि अभी तक आरोपियों के खिलाफ किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। वह फिर से आग लगाकर कुनबे को खत्म करने की धमकी दे रहे हैं। एसपी ने संबंधित थाना प्रभारी को जांच और कार्रवाई का आदेश दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...