जौनपुर, अप्रैल 17 -- जफराबाद, हिन्दुस्तान संवाद। सिरकोनी विकास खण्ड के परियावां गांव में बुधवार की रात को आग लगने से 400 बोझ गेंहू की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने किसी प्रकार आग पर काबू पाया। किसान ने आग किसी के द्वारा लगाए जाने की आशंका जताई। गांव निवासी प्रेमशंकर सिंह के खेत में गेहू की फसल काटकर रखी हुई थी। रात को करीब 10 बजे गेंहू के बोझ से आग की लपटें निकलने लगीं। यह देख गांव के लोग भागकर खेत में पहुंचे, लेकिन तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया। गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। यह भी पढ़ें- आग से 400 बोझ गेहूं जलकर राख यह भी पढ़ें- अचानक लगी आग, गेहूं की फसल राख

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...