आजमगढ़, मार्च 25 -- आजमगढ़। तहबरपुर थाना क्षेत्र के जाधोपुर गांव के सीवान में बुधवार की दोपहर अज्ञात कारणों से आग लग गई। देखते ही देखते आग पास के गांव जमीन पलिया गांव के सीवान में पहुंच गई। दोनों गांवों के सीता, दुक्खू, रामसूरत, नंदंन, लुरझुर सहित करीब 20 किसानों की करीब 30 बीघा से अधिक खेत की फसल जलकर नष्ट हो गई। गांव के लोगों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...