आग लगने से 250 पेड़ जले, थाने में शिकायत
मुजफ्फरपुर, मई 10 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कच्ची पक्की ओपी क्षेत्र में एक किसान के खेत में आग लगने से करीब 250 पेड़ जलकर नष्ट हो गए। पीड़ित साकेत बिहारी ने अज्ञात लोगों पर साजिश के तहत आग लगाने का आरोप लगाते हुए सदर थाने में रविवार को आवेदन दिया है।पीड़ित के अनुसार, 23 अप्रैल की दोपहर उनके खेत में आग लगा दी गई, जिससे 50 आम और 200 महोगनी के पेड़ जल गए। घटना की जानकारी ग्रामीणों से मिलने के बाद वह मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि पुराने विवाद को लेकर कुछ लोग उन्हें लगातार धमकी दे रहे थे। घटना से परिवार में दहशत है। यह भी पढ़ें- आग लगने से 250 पेड़ जले, थाने में शिकायत पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.