आग लगने से 1600 बीघा गेहूं का डंठल जला
बस्ती, अप्रैल 11 -- सल्टौआ, हिन्दुस्तान संवाद। सोनहा थानाक्षेत्र के तुसायल गांव के सीवान में शुक्रवार दोपहर अचानक लगी आग ने तेज हवाओं के चलते विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटें फैलते हुए उमरभरिया और पिपरहिया गांव तक पहुंच गईं, जिससे तीनों गांवों में करीब 1600 बीघा क्षेत्र में गेहूं की डंठल जलकर राख हो गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि अधिकांश किसानों ने पहले ही गेहूं की फसल काट ली थी, जिससे बड़ा आर्थिक नुकसान टल गया। आग से मुख्य रूप से सीवान क्षेत्र के बाग और पेड़ों को क्षति पहुंची है। लोगों के मुताबिक पिपरहिया में करीब 1000 बीघा, तुसायल में 500 बीघा और उमरभरिया में लगभग 100 बीघा क्षेत्र में आग का असर रहा। गांवों के बीच बनी सड़कें और चकमार्ग आग को फैलने से रोकने में काफी सहायक साबित हुए। घटना की सूचना के करीब दो घंटे बाद पहुंची फायर ब्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.