सिद्धार्थ, अप्रैल 5 -- लोटन, हिन्दुस्तान संवाद। लोटन थाना क्षेत्र के खिरीडीहा गांव के पूर्व सिवान में शनिवार शाम को आग लगने से किसानों की 12 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लोटन क्षेत्र के खिरिडीहा गांव के पूर्व सिवान में शनिवार शाम लगभग सवा छह बजे बिजली आने के बाद विद्युत तार के स्पार्किंग से निकली चिनगारी से गेहूं के खेत में आग लग गई। आग लगी देख ग्रामीण आग बुझाने दौड़ पड़े। जब तक ग्रामीण बचाव करते आग ने विकराल रूप ले लिया। ग्रामीणों ने पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचना दी। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।आग लगने से संतराम मद्धेशिया, श्याम मद्धेशिया, राम मद्धेशिया, स्वरूप मद्धेशिया, अनारुल्लाह,राम दयाल, प्रभु दयाल, सुरेश, धर्मेन्द्र मद्धेशिया आदि किसानों की फसल जलकर राख ह...