जहानाबाद, अप्रैल 17 -- हुलासगंज, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के दावथु पंचायत अंतर्गत उतिमपुर, पाठकचक एवं दावथु गांव में आग लगने से करीब 10 बीघा खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। घटना के बाद किसानों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, एक किसान द्वारा गेहूं की फसल कटाई के बाद बचे अवशेष (फराली) में आग लगाई गई थी। तेज हवा के कारण आग अचानक बेकाबू हो गई और देखते ही देखते आसपास के खेतों में खड़ी गेहूं की फसल को अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग को बुलाया गया। दमकल कर्मियों एवं स्थानीय किसानों के संयुक्त प्रयास से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक भारी नुकसान हो चुका था। इस आगलगी में किसान धनंजय शर्मा, मिथिलेश शर्मा, महेंद्र शर्मा, रंजीत कुमार, दिनेश प्रसाद सहित कई किसानों की फसल जलकर नष्ट हो...