फरीदाबाद, फरवरी 17 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। सेक्टर-24 मुजेसर में लगी भीषण आग के मामले में मुजेसर थाना पुलिस ने दो वर्कशॉप मालिकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। घायलों में से करीब 10 की हालत गंभीर है। सभी घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इस हादसे में घायलों की संख्या अब 37 हो गई है। सोमवार तक 35 लोग अस्पतालों में पहुंचे थे। उपायुक्त आयुष सिन्हा ने आगजनी के मामले की जांच के लिए एसडीएम बड़खल त्रिलोकचंद के नेतृत्व में सात सदस्यीय जांच कमेटी गठित कर दी है। मंगलवार को भी पुलिस ने घटनास्थल को अपने कब्जे में ले लिया। वर्कशॉप के सामने वाले रोड को बंद कर दिया गया है। यहां फॉरेंसिक जांच भी की जानी है। पुलिस की टीम ने यहां डेरा डाल लिया है। राहगीरों को दूसरे रास्तों से अपनी मंजिल पर जाने के लिए कहा जा रहा है। बुधवार को फॉरेंसिक टी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.