गिरडीह, फरवरी 17 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी थाना क्षेत्र के घोसे गांव में सोमवार दोपहर बाद एक किसान के खलिहान में आग लगने से खलिहान में रखी हुई हजारों रुपये की बिचाली जलकर नष्ट हो गई। इस संबंध में पीड़ित किसान निरंजन राय ने बताया कि सोमवार को वे अपने घर के पास थे। उसी क्रम में दोपहर के बाद खलिहान में रखी बिचाली के ढेर से अचानक धुआं उठता देखा गया। धुआं उठता देख आसपास के लोग मौके पर जुट गए। ग्रामीणों ने डब्बा और बाल्टी से पानी लाकर आग बुझाने का प्रयास किया। तबतक आग की लपटें बिचाली के ढेर को अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते हजारों रुपये की बिचाली जलकर राख हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...