गिरडीह, अप्रैल 16 -- देवरी, प्रतिनिधि। भेलवाघाटी थाना क्षेत्र के चौकी गांव में बुधवार को आग लग गई जिससे गांव की ललिता देवी के घर में रखा हुई लकड़ी, अनाज, कपड़े समेत हजारों रुपए की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई। घटना के बाद पीड़ित महिला के समक्ष आर्थिक स्थिति का संकट उत्पन्न हो गया है। इस संबंध में भुक्तभोगी ललिता देवी ने बताया कि बुधवार को वह अपने घर के पास थी। उसी समय अचानक घर में आग लग गई। आग लगने से घर में रखा हुआ धान, गेंहू, मकई, चावल, आलू सहित घर में रखे खाने पीने उपयोग में आनेवाला हजारों रुपए की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई। बताया कि आगलगी की घटना कैसे हुई यह किसी को पता नहीं चल पाया था। इधर घटना की सूचना पर तिलकडीह पंचायत के मुखिया विनोद हेंब्रोम ने पीड़ित परिवार को सरकारी प्रावधान के मुताबिक मुआवजा दिलवाने की मांग प्रशासन से की है।

हिंदी हि...