मुजफ्फरपुर, मार्च 30 -- हथौड़ी। मधेपुरा पंचायत के वार्ड 6 अम्मा गांव में सोमवार दोपहर करीब तीन बजे धनेसर सहनी के घर में आग लग गई। इसमें घर सहित हजारों रुपए के सामान जलकर राख हो गए। पीड़ित खेत में मजदूरी करने गया था। पड़ोसी की सूचना पर वह भागे-भागे घर पहुंचा। स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। मुखिया प्रतिनिधि फूलबाबू ने अंचल प्रशासन से मदद की मांग की है। थानेदार सत्यनारायण शर्मा ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस टीम और फायरबिग्रेड की गाड़ी भेजी गई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...