दरभंगा, दिसम्बर 22 -- तारडीह,। सकतपुर थाना क्षेत्र के कटहारा गांव निवासी सुनीता देवी पति श्रवण पासवान के आवासीय घर में रविवार को आग लगने से हजारों की संपत्ति जलकर राख हो गयी। ग्रामीणों के अथक प्रयास के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया गया। आग लगने से घर में रखे सभी सामान एवं 15 हजार नगद जलकर राख हो गये। अग्निपीड़िता सुनीता देवी ने बताया कि सुबह में गैस चूल्हे पर खाना बना रही थी कि अचानक गैस सलेंडर में आग लग गयी और देखते ही देखते घर में आग लग गई। किसी तरह गैस सिलेंडर को घर से बाहर निकालकर सिलेंडर में लगी आग को बुझाया गया। घर में आग लगने से सारा सामान जलकल राख हो गया। अग्निपीड़िता ने सीओ को आवेदन देकर सरकारी सहायता की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...