फिरोजाबाद, अप्रैल 28 -- जसराना थाना क्षेत्र के गांव नगला किन्नर निवासी किसान के खेत में कटी रखी गेंहू की फसल में आग लग गई। आग लगने से आसपास के खेतों में मौजूद लोग दौड़कर गए। दमकल को सूचना देने के साथ ही निजी प्रयासों से आग पर काबू पाने का प्रयास किया। जब तक आग बुझती फसल जलकर राख हो गई। थाना जसराना के गांव नगला किन्नर निवासी जयवीर सिंह पुत्र गंधर्व सिंह की सात बीघा खेत की गेंहू की फसल कटी रखी थी। मंगलवार की दोपहर अचानक खेत में आग लग गई। आग लगने से चीख पुकार मच गई। सूचना मिलने पर पहुंची दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। जब तक आग बुझती अ​धिकांश फसल जलकर राख हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...