मुजफ्फरपुर, मई 10 -- साहेबगंज। अहियापुर पंचायत के भतहंडी गांव में शनिवार की रात शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इसमें सात घर जलकर राख हो गए। आग से करीब तीन लाख की क्षति का अनुमान है। नईमुद्दीन के घर से भड़की आग ने इम्तियाज आलम, इश्तेयाक आलम, मो. सरफुद्दीन, शमशाद हुसैन, अकबर हुसैन, जाहिद हुसैन के घर को चपेट में ले लिया। सूचना पर पहुंची अग्निशमन की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। अग्निपीड़ितों ने थाना में आवेदन दिया है। यह भी पढ़ें- आग लगने से सात घर जलकर राख
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.