गाजीपुर, अप्रैल 16 -- मुहम्मदाबाद, हिन्दुस्तान संवाद। मुहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के कठउत गांव में एक निजी गोशाला में मंगलवार देर रात आग लगने से सात गाय और एक बछिया की झुलसकर मौत हो गई। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंची पुलिस और लेखपाल ने नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट भेज दी है। जानकारी के अनुसार कठउत गांव निवासी शिवानंद राय और नरेंद्र राय पशुपालन कर दूध का व्यवसाय करते हैं। उन्होंने पशुओं के लिए टीन शेड की गोशाला बनाई थी। गर्मी से बचाव के लिए शेड के पीछे पुआल के गट्ठर भी लगाए गए थे। यह भी पढ़ें- डेयरी फार्म में आग लगने से नौ गायों की मौत गोशाला में मंगलवार रात करीब 12:30 बजे अचानक आग लग गई। धुआं उठता देख आसपास के लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पशुपालकों को दी। सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचकर आग बु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.