लखीसराय, मार्च 18 -- सूर्यगढ़ा, निज प्रतिनिधि। नगर परिषद के कटेहर में ब्रजेश कुमार के घर में गैस सिलेंडर के रिसाव के कारण सोमवार की रात में आग लग गई। इसमें करीब पचास हजार की संपत्ति जैसे अनाज , वस्त्र आदि जल गई। अग्निशामक दल को भी बुलाया गया था। ग्रामीणों और अग्निशामक कर्मियों की मदद से आग पर काबू पाया गया लेकिन तबतक बहुत नुकसान हो चुका था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...