आरा, मई 21 -- पीरो, संवाद सूत्र भोजपुर के अगिआंव बाजार थाना क्षेत्र के पिटरो गांव के बधार में आग लगने से लाखों रुपये मूल्य का पेड़ जलकर स्वाहा हो गया। पौधों का संरक्षक और स्वामी ओमप्रकाश सिंह ने पेड़ जल जाने की लिखित शिकायत पुलिस से की है। उनका कहना है कि पेड़ में आग लगने की से एक ओर पर्यायवरण को खतरा हुआ है, तो दूसरी ओर संपत्ति की हानि हुई है। मालूम हो कि उन्होंने अपनी निजी जमीन में 300 पौधे लगवाये थे और पौधे अब बड़े हो गये थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...