आग लगने से यार्ड में 13 वाहन राख,ढाई करोड़ की क्षति का अनुमान
फतेहपुर, मई 26 -- मलवां,संवाददाता। थाना क्षेत्र के बरौरा गांव के पास स्थित फाइनेंस कंपनी के वाहन यार्ड में मंगलवार दोपहर अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाई जा सकी। घटना में करीब 13 छोटे-बड़े वाहन क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि बड़ी संख्या में खड़े अन्य वाहनों को सुरक्षित बचा लिया गया। घटना में करीब ढाई करोड़ के नुकसान का अनुमान है। एलटी लाइन की तार टूट कर गिरने से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। फायर ब्रिगेड मामले की जांच कर रही है।मलवां थाने के चंदैनी निवासी रामकरन सिंह की जमीन पर एक फाइनेंस कंपनी का यार्ड संचालित है। इस यार्ड में फाइनेंस कंपनियों द्वारा जब्त अथवा सीज किए गए वाहन खड़े किए जाते हैं। घटना के समय वहां करीब 134 छोटे-बड़े वा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.