खगडि़या, अप्रैल 13 -- बेलदौर, एक संवाददाता बेला नौबाद पंचायत के वार्ड नंबर आठ में आग लगने से रविवार को पांच लोगों का घर जलकर राख हो गया। जबकि इस घटना में तीन बाइक, दो साइकिल एवं सात बकरियों के जल मरने की खबर है। आसपास के लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। जिससे यह विकराल रूप धारण नहीं कर पाई। सूचना के बाद देर से ही सही बड़ी एवं मिनी दमकल भी घटनास्थल पर पहुंचकर इसे काबू करने में आवश्यक सहयोग किया। आग लगने के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक लोची शर्मा के घर से आग की लपट उठी एवं देखते ही देखते आसपास के चार घरों को अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में कुलो शर्मा के दो वर्षीय पौत्र शिवम कुमार को बचाने में उसकी मां बबली देवी एवं उसका दो वर्षीय पुत्र शिवम भी आंशिक रूप से झुलस गया। जिसका इलाज स्थानीय ग्रामीणों के ...