बांदा, अप्रैल 18 -- बदौसा। फतेहगंज थाना क्षेत्र के ऊधौ पुरवा में अज्ञात कारणों से आग लगने से घर गृहस्थी के समान के साथ बाइक व नकदी जल गई। फतेहगंज थाना क्षेत्र के ऊधौ पुरवा निवासी किसान भरत लाल श्रीवास पुत्र भोला श्रीवास रोज की तरह अपने परिवारीजनों के साथ खाना पीना करने के बाद सोने चले गए थे । शुक्रवार रात को चित्रकूट अमावस्या करने जा रहे पैदल यात्रा कर रहे लोगो ने घर से ऊंची ऊची आग की लपटें देख घर के अंदर सो रहे किसान को जगा कर किसी तरह बाहर निकाला । पीड़ित किसान ने बताया कि घर मे रखा गेंहू , चना आदि की फसल के साथ घर खड़ी मोटर साइकिल भी जल कर राख हो गई । किसान ने बताया कि एक हफ्ते बाद साले की लड़की की शादी के लिए बैंक से निकाले एक लाख रुपये भी जलकर राख बन गए । बेघर हुए किसान की मदद के लिए गांव में संचालित ग्राम सेवा समिति के सभी सदस्यों ने ह...