औरंगाबाद, अप्रैल 22 -- मदनपुर प्रखंड के सलैया थाना क्षेत्र के बेरी पंचायत के पुरन बिगहा गांव में बुधवार सुबह आग लगने से फूस के बने 20 घर जलकर राख हो गए और लाखों रुपये की संपत्ति नष्ट हो गई। यहां मंगलवार की रात तिलक समारोह का आयोजन हुआ था। बुधवार की सुबह आग लगने से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। तिलक का सारा सामान जलकर खाक हो गया। एक चिंगारी से लगी आग ने देखते ही देखते सभी झोपड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया। तेज हवा के कारण आग तेजी से फैलती गई और पूरा इलाका कुछ ही देर में उजड़ गया। यह भी पढ़ें- आग की चपेट में आने से दो युवक झुलसे स्थानीय लोगों ने बाल्टी से पानी लाकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। बाद में दमकल की गाड़ी पहुंचने पर आग पर काबू पाया गया। सूचना मिलते ही रफीगंज विधायक प्रमोद कुमार सिंह, बेरी पंचायत के मुखिया ...