सीवान, अप्रैल 9 -- बसंतपुर,ए.स। थाना क्षेत्र के समरदह गांव में सोमवार की शाम फूस के घर में अचानक आग लगने से हजारों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई। पीड़ित गुडू कुमार (22), पिता स्व. गोविंदा बासफोर ने बताया कि शाम करीब चार बजे अचानक उसके घर में आग लग गई। आसपास के ग्रामीणों ने आग बुझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन आग की लपटें तेज होने के कारण उस पर काबू नहीं पाया जा सका। आग लगने से घर में रखा करीब 40 हजार रुपये नगद, एक पलंग, दो चौकी, दो बक्सा, सोना-चांदी के कुछ जेवरात तथा बैंक और बिजली से संबंधित जरूरी कागजात जलकर राख हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची, जिसके बाद आग पर काबू पाया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...