लखनऊ, अप्रैल 19 -- मोहनलालगंज। रविवार की दोपहर मोहनलालगंज के सिसेंडी में राजेन्द्र कुमार व उनके परिवार के गेहूं के खेतों में दोपहर को अचानक आग लग गई। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना पाकर जब तक दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची तब तक खेतों में खड़ी पौने दो बीघो गेहूं की फसल जल कर राख हो गई। मोहनलालगंज में फायर स्टेशन बनने का ग्रामीण कर रहे इंतजारमोहनलालगंज में आग लगने पर पीजीआई से जब तक दमकल की गाड़ी आती है, तब तक काफी नुकसान हो जाता है। विधायक अमरेश रावत के प्रयास से भौंदरी गांव में 45 सौ वर्गमीटर जमीन पर फायर स्टेशन बनने के लिए जगह का चयन किया गया। भौंदरी ग्राम प्रधान देवेन्द्र सिंह बताते हैं कि ग्राम सभा से दो बार प्रस्ताव कर भेजा जा चुका गया है लेकिन अभी तक निर्माण नहीं कराया गया है।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.