पलामू, मई 2 -- पाटन। पलामू जिले के पाटन थाना क्षेत्र के किशुनपुर कस्बे में शुक्रवार की रात में मेहता क्लिनिक के पीछे कैम्पस में बड़े पैमाने पर पुआल जलकर राख हो गया। किशुनपुर ओपी प्रभारी एसआई रंजीत सिंह एवं एएसआई प्रभात किरण ने आग लगने की सूचना पर घटना स्थल पर पहुचे तथा ग्रामीणों के सहयोग से आग बुझाने की कोशिश की परंतु आग की लपट तेज होने के कारण मेदिनीनगर से फायर ब्रिग्रेड की गाड़ी मंगवाई गई। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग आसपास के मकान व दुकान में फैलने की आशंका से सभी सहमे हुए थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...