सीतामढ़ी, अप्रैल 30 -- सीतामढ़ी। बेलसंड प्रखंड के चंदौली पंचायत स्थित वार्ड संख्या 6 (चमार टोला) में मंगलवार की देर रात करीब तीन बजे भीषण अगलगी की घटना में पांच परिवारों का सब कुछ जलकर राख हो गया। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते रंजू देवी, उमेश राम, उपेंद्र राम, योगेंद्र राम और राजाराम के घरों को अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में घर में रखे नगद बीस हजार, अनाज, सब्जी, कपड़े, साइकिल, इलेक्ट्रॉनिक सामान और फर्नीचर पूरी तरह जलकर नष्ट हो गए। वहीं एक मवेशी भी आग में जिंदा जल गए। ग्रामीणों के अनुसार रात के सन्नाटे में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने अपने स्तर से आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन तेज लपटों के आगे वे बेबस नजर आए。

अग्निशामक दल की कार्यवाही सूचना मिलते ही प्रधान अग्निक चंद्रशेखर कुमार, अग्निक सत्यवान कुमार, अग्निक सत्यवा...