देवघर, दिसम्बर 9 -- सोनारायठाढ़ी।थाना क्षेत्र के ढूंदुवा गांव में सोमवार की रात खलियान में अचानक आग लगने से करीब एक लाख से अधिक कीमत का धान व कुलथी जलकर राख़ हो गया। आगलगी के बारे में कृषक हेनाधन सोरेन ने बताया कि धान व कुलथी की कटनी कर पिटाई के लिए खलियान में रखा गया था। सोमवार की रात आग लगने से सारा धान व कुलथी जलकर राख़ हो गया। उन्होंने कहा कि आग लगने की घटना से उनके परिवार के समझ भुखमरी की नौबत आ पड़ी है। सूचना मिलते ही ठाड़ीलपरा मुखिया घटना स्थल पर पहुंचे व पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता दिलाने का भरोसा दिलाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...