मुजफ्फरपुर, अप्रैल 18 -- औराई। नयागांव पंचायत के मलही बेसी गांव में शनिवार की रात किराना दुकान में आग लगने से करीब दो लाख की संपत्ति जलकर राख हो गई। आग बुझाने में दुकानदार रामबाबू साह व पुत्र रोशन कुमार आंशिक रूप से झुलस गए। दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। पंचायत के पूर्व मुखिया बाबर अली राईन ने प्रशासन से मदद करने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...