मुजफ्फरपुर, जनवरी 2 -- बोचहां। बलिया इंद्रजीत गांव में बीते बुधवार को आग लगने से दो भाइयों के घर जलकर राख हो गए। आग से करीब साढ़े तीन लाख रुपए के नुकसान का अनुमान है। मामले को लेकर अग्निपीड़ित अमरेंद्र कुमार और कृष्मोहन कुमार ने शुक्रवार को बोचहां थाना में शिकायत दर्ज कराई है। अमरेंद्र कुमार ने पुलिस को बताया कि 31 दिसंबर 2025 को घर में अचानक आग लग गई। जब तक कुछ समझ पाते, दोनों भाइयों का राख हो गया। थानेदार श्रीकांत चौरसिया ने बताया कि शिकायत के आधार पर छानबीन की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...