गौरीगंज, अप्रैल 11 -- अमेठी।जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए अग्निकांड में जहां तीन मकान जल गए। वहीं तीन बीघे गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। संग्रामपुर संवाद के अनुसार क्षेत्र के शनिवार को शुकुलपुर निवासी दूधनाथ यादव व उनके भाई के घर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। जिससे घर में रखे घरेलू सामान, भूसा, गेहूं आदि जलकर राख हो गया। ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। वहीं रामगढ़ में शॉर्ट सर्किट से लगी आग से रामगढ़ निवासी नरेन्द्र बहादुर सिंह व धनंजय सिंह की करीब दो बीघा गेहूं की पकी फसल जलकर राख हो गई। कमरौली संवाद के अनुसार थाना क्षेत्र के दुलारी नगर में शनिवार की देर शाम हाईटेंशन लाइन से निकली चिंगारी ने इरफान और नौशाद का मकान को चपेट में ले लिया। जिससे अनाज व घरेलू सामान जलकर पूरी तरह नष्ट हो गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.