कौशाम्बी, अप्रैल 13 -- सिराथू तहसील के पहाड़पुर गांव में सोमवार को खेत में आग लग गई। इसकी चपेट में आने से दो बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। आग की लपटों व तेज हवा को देखकर गांव के लोगों ने किसी तरह दमकल कर्मियों के साथ आग पर काबू पाया तो लोगों ने राहत की सांस ली। सिराथू तहसील क्षेत्र के पहाड़पुर गांव के किसान रमेश चंद सिंह पुत्र रामप्रकाश सिंह के गेंहू की खड़ी फसल में सोमवार की दोपहर को अचानक आग लग गई। आग कैसे लगी, इसका कारण स्पष्ट नही हो सका है। आग लगने से किसान की दो बीघा फसल जलकर राख हो गई। धू-धू कर जल रही फसल को देखकर गांव वालों की नींद उड़ चुकी थी। खेतों में अभी भी फसल खड़ी है। आग पर काबू पाने के लिए ग्रामीण खेतों की ओर दौड़ पड़े थे। इसी बीच दमकल कर्मियों को सूचना दी गई। थोड़ी देर में दमकल लेकर फायर बिग्रेड कर्मचारी पहुंचे। ग्रामीणों के ...