शाहजहांपुर, अप्रैल 17 -- निगोही। थाना क्षेत्र के अरेली गांव में गुरुवार दोपहर अचानक आग लगने से दो बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। गांव निवासी मोनू सिंह के खेत में लगी आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। ऊंची-ऊंची लपटें उठती देख ग्रामीण मौके पर पहुंचे और अपने-अपने स्तर से आग बुझाने का प्रयास करने लगे। काफी मशक्कत के बाद करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि तब तक मोनू सिंह की पूरी फसल जलकर नष्ट हो चुकी थी। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। यह भी पढ़ें- आग लगने से दो बीघा गेहूं की फसल जली यह भी पढ़ें- आग लगने से 400 बोझ गेहू जलकर राख

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...