भागलपुर, जनवरी 14 -- बिहपुर प्रखंड अंतर्गत धरामपुररत्ती पंचायत के वार्ड संख्या 16 में मंगलवार की सुबह करीब तीन बजे भीषण अग्निकांड की घटना हुई। इस घटना में चार परिवारों का घर पूरी तरह जलकर राख हो गया। पीड़ितों में भुक्की मंडल, पुसाय मंडल, कारे मंडल तथा एक अन्य राजकुमार मंडल शामिल हैं। आग इतनी विकराल थी कि देखते ही देखते घरों में रखा सारा सामान जलकर नष्ट हो गया। पीड़ितों के अनुसार, आग में घर में रखा अनाज, कपड़े, नकदी और जेवरात सहित करीब 15 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति स्वाहा हो गई। भुक्की मंडल के घर में रखी दो साइकिल पूरी तरह जल गईं, जबकि पुसाय मंडल के घर के बरामदे में खड़ी दो मोटरसाइकिल भी आग की चपेट में आकर नष्ट हो गईं। घटना की सूचना ग्रामीण सौरभ कुमार ने फायर ब्रिगेड को दी। जिसके बाद दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची। हालांकि तब तक स्थानीय लोगो...