हरदोई, जनवरी 31 -- शाहाबाद। कपकपाती सर्दी के इस मौसम के बीच तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में आग की घटनाओं से लोगों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा है। इसी क्रम में शनिवार को मिली जानकारी के मुताबिक पछोहा परगना क्षेत्र के लखनौर गांव के एक मकान में आग लगने से घर में रखी वस्तुएं और दो पशुओं की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के दौरान कमलेश मिश्रा का एक घोड़ा और एक घोड़ी की जलकर मौत हो जाने के साथ-साथ उनकी एक गाय झुलस गई। इसके साथ ही घर का छप्पर साइकिल मोबाइल व अन्य सामान भी जलकर नष्ट हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...