पूर्णिया, फरवरी 15 -- गढ़बनैली, एक संवाददाता। कसबा प्रखंड अंतर्गत बोचगांव पंचायत के वार्ड संख्या पांच में बीती रात अचानक आग लगने से मो. इजहारूल एवं मो. अनवारूल के चार घर जलकर पूरी तरह राख हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था। इस अग्निकांड में पीड़ित परिवारों के घर में रखे कपड़े, अनाज, फर्नीचर, जरूरी कागजात, तीन बकरी एवं गाय के साथ अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री जलकर नष्ट हो गई। पीड़ितों के अनुसार इस घटना में लगभग डेढ़ से दो लाख रुपये तक की संपत्ति का नुकसान हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नही...