किशनगंज, जनवरी 6 -- बहादुरगंज। निज संवाददाता सोमवार दोपहर बाद आग लगने से दो परिवार का आवासीय एवं जलावन घर जल जाने से हजारों की संपत्ति जलकर राख हो गई। जानकारी के अनुसार बहादुरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत झिंगाकाटा हाट में एक आवासीय घर में आग लगने के बाद आग की लपटें दूसरे परिवार के आवासीय घर को जला दिया। कस्थानीय ग्रामीणों द्वारा भारी मशक्कत के बाद जबतक आग पर काबू किया। आग की लपटें आलम एवं हारुन के आवासीय घर एवं जलावन घर को जलाकर हजारों की संपत्ति खाक कर दिया सूचना पर अग्निशामक वाहन पहुंचने से पहले ग्रामीणों द्वारा आग पर काबु कर लिया गया था। पंचायत प्रतिनिधियों ने अंचल स्तर से अग्नि पीड़ित परिवारों को उचित सरकारी मुआवजा देने की मांग किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...