आग लगने से दो दर्जन घर जलकर राख
मुजफ्फरपुर, अप्रैल 3 -- साहेबगंज, हिसं। नगर परिषद के नवानगर निजामत वार्ड 18 में शुक्रवार को आग लगने से दो दर्जन से अधिक घर जलकर राख हो गए। इस दौरान तीन गैस सिलेंडर विस्फोट कर गया। अगलगी में एक बाइक, दो साइकिल, कपड़ा, आभूषण, उपस्कर व दो बकरियां समेत लाखों रुपये की संपत्ति जल गई। बसपा नेता डॉ. अजीमुल्लाह अंसारी ने बताया कि रामजनम राम के घर में लगी आग ने शंकर राम, राकेश कुमार, मिथिलेश कुमार, राजेश कुमार, मालती देवी, दीपू राम, राजेंद्र राम, महेंद्र राम, मदन राम, जयनारायण राम समेत अन्य घरों को चपेट में ले लिया। मुकेश राम ने बताया कि सूचना के डेढ़ घंटे बाद मिनी दमकल पहुंचा। इसके बाद आग पर काबू पाया जा सका। इधर, वार्ड पार्षद बुंदेल पासवान ने अंचल प्रशासन से मुआवजा देने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.