गोंडा, नवम्बर 27 -- रुपईडीह। खरगूपुर थाना क्षेत्र ग्राम पंचायत नौवा गांव में बृहस्पतिवार दोपहर में अचानक आग लगने से दो घर की ग्रहस्ती जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना राजस्व विभाग के कर्मचारियों को देते हुए कड़ी मशक्कत के बाद आग पर किसी तरह से काबू पाया । नौवागांव के राजेश कुमार ने बताया कि गुरुवार दोपहर उनके घर में अचानक आग लग गई। घटना में घर में रखे तीन हजार रुपये, बर्तन, अनाज, कपड़ा, बिस्तर आदि जल गया। इसी प्रकार उनके बगल में रह रहे झल्लर का घर भी चपेट में आ गया। इसे उनकी भी गृहस्थी का सामान के साथ दो हजार नगदी जलकर राख हो गया।सूचना पर पहुंचे लेखपाल मनोज कुमार मिश्र ने मौका मुवायना करके हुए नुकसान की भरपाई के लिए तहसील में रिपोर्ट दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.