आजमगढ़, अप्रैल 1 -- सरायमीर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के खासडीह गाव में मंगलवार की शाम अज्ञात कारणों से गेहूं के खेत में आग लग गई। धुआं उठने पर गांव को लोगों को घटना की जानकारी हुई। जब तक गांव के लोग पहुंचते तब तक लपटों ने विकराल रूप ले लिया। करीब 10 बीघा फसल जलकर नष्ट हो गई। गांव के लोगों ने आग पर काबू पाया। सरायमीर थाना क्षेत्र के खासडीह गांव निवासी सुहेल, तुफैल, जैद तीन सगे भाइयों का लगभग 30 बीघा से अधिक खेत है। जिसमें गेंहू की फसल लगी थी। मंगलवार की शाम अज्ञात कारणों से आग लग गई। गांव के लोगों ने पानी डालकर आग पर काबू पाया। करीब 10 बीघा खेत की फसल जलकर नष्ट हो गई। आग बुझने के बाद फायर ब्रिगेड पहुंची। तुफैल ने बताया कि सूचना लेखपाल और तहसीलदार को दी गई है।शॉर्ट सर्किट से गेहूं के खेत में लगी आगमिल्कीपुर। पवई थाना क्षेत्र के के इमली म...