उरई, अप्रैल 28 -- उरई। संवाददाता ग्राम रेंढर की ऊमरी रोड में शरारतीतत्वों की करतूत से ईंट भट्टे के पास रखे भूसे में आग लग गई इसमें करीब तीस ट्रक भूसा जलकर राख हो गया। देर रात तक आग धधकने से आसपास रहने वालों में भी दहशत का माहौल है।कस्बा रेंढर निवासी महेश चंद्र पांडेय का ऊमरी रोड पर ईंट का भट्टा है जहां पर बड़ी मात्रा में भूसा डंप था। यहां पर किसी शरारती तत्व ने रविवार की दोपहर भट्टे के पास ही अपने खेत पर साफ सफाई करने के लिए आग लगाई जिससे हवा के तेज बहाव के कारण भट्टे के ईंटों के लिए लगभग में ढाई हजार कुंतल भूसा रखा था जिसमें आग की चपेट में आकर ढाई हजार कुंतल भूसा जल कर राख हो गया। आग लगने की सूचना दमकल विभाग और रेंढर थाने को दी गई जिससे कि कल से दो दमकल की गाड़ियां रात भर आग बुझाने का काम करती रहीं लेकिन आग बुझाने में सफलता प्राप्त नहीं ...