पीलीभीत, अप्रैल 11 -- पूरनपुर। आग लगने से खेत में खड़ी तीन एकड़ गेहूं जल गई। आग के विकराल रुप धारण करने पर ग्रामीणों ने ट्रैक्टर हैरों से जुताई कर काबू पाया। लेखपाल ने मौके पर पहुंच कर नुकसान का सर्वे किया। तहसील क्षेत्र के गांव हरीपुर में शुक्रवार दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में अक्षय पुत्र रामचंद्र के खेत में आग लग गई। इससे गेहूं की फसल तेज लपटों में जलने लगी। जानकारी लगते ही खलबली मच गई। सैकड़ों किसान खेत की ओर दौड़ पड़े। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। ग्रामीणों ने पुलिस के साथ पेड़ों की टहनियों से आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन तेज हवा चलने से काबू नहीं पाया जा सका। अक्षय के दो एकड़ गेहूं राख करने के बाद आग पड़ोस के फकीर मोहम्मद के खेत में पहुंच गई। आग के विकराल रुप धारण करने से किसान टैªक्टर हैरों लेकर खेत में पहुंच गए। उन्होंने जुताई कर आग बुझा...