मुजफ्फरपुर, फरवरी 11 -- साहेबगंज। पहाड़पुर मनोरथ पंचायत के सेमरा बम बाबा मंदिर के समीप चाय नाश्ते की दुकान में आग लग गई। इस दौरान सिलेंडर विस्फोट कर गया। आग से बाइक, नकदी सहित ढाई लाख की संपत्ति जलकर राख हो गई। सामान निकालने में दुकान मालिक मुकेश पंडित झुलस गया। ग्रामीणों की सूचना पर साहेबगंज और पारू से मिनी दमकल की गाड़ी ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। इस दौरान अफरातफरी मची रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...